फर्जी जमानतदारों का चल रहा है पूरा गिरोह
वाराणसी।सट्टेबाजी, धोखाधड़ी, साइबर अपराध जैसे मामलों में बेल के लिए फर्जी जमानतदार खड़े करने वाला गिरोह काम कर रहा है। बीते एक साल में पांच मामलों में फर्जी जमानतदारों के मामले सामने आए हैं। इसमें साइबर ठगी और धोखाधड़ी से जुड़े दो मामलों में मुकदमे हुए हैं। अन्य जमीन संबंधी मामलों में यह खेल सामने आया है।
आईपीएल के चार सट्टेबाजों को फर्जी जमानतदारों के जरिए जमानत पाने और जेल से रिहाई के बाद गिरोह को लेकर फिर से मामला गरम है। प्रकरण में कैंट पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। वास्तविक आरोपी कहां के हैं, क्या करते हैं, इसकी जानकारी नहीं है। न्यायालयीय दस्तावेज में नाम और पते के आधार पर आठ फर्जी जमानतदारों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
#LetestUpdate #VaranasiUpdate #letestअपडेट #LETESTNEWS 👇👇