
नगर पालिका बयाना में 35 वार्ड-
नगर पालिका बयाना में कुल 35 वार्ड हैं जिनमें निर्दलीय 22, भाजपा 11 तथा कांग्रेस के दो प्रत्याशी विजय रहे हैं। वार्डवार चुनाव परिणाम के अनुसार वार्ड संख्या 1 से दिनेश शर्मा निर्दलीय, 2 से गजेंद्र भाजपा, 3 से सीप शर्मा भाजपा, 4 से सीमा देवी निर्दलीय, 5 से विनोद भाजपा, 6 से बच्चू सिंह बीजेपी, 7 से प्रेम शंकर भाजपा, 8 से धनेश कुमार भाजपा, 9 से ललिता देवी निर्दलीय, 10 से सुनील कुमार निर्दलीय विजय रहे हैं। इसी प्रकार वार्ड संख्या 11 से मनीष चौधरी निर्दलीय, 12 से प्रबल कुमार भाजपा, 13 से विजयलक्ष्मी निर्दलीय, 14 से गुड़िया देवी निर्दलीय, 15 से प्रदीप कुमार शर्मा निर्दलीय, 16 से लक्ष्मी निर्दलीय, 17 से गीता कुमारी जाटव निर्दलीय, 18 से महेंद्र सिंह निर्दलीय, 19 से कमल किशोर निर्दलीय, 20 से प्रेमवती कांग्रेस विजय हुए हैं। इसी प्रकार वार्ड संख्या 21 से मणि कुमार अग्रवाल निर्दलीय, 22 से सुनीता गुप्ता कांग्रेस, 23 से रेखा निर्दलीय, 24 से राधेश्याम निर्दलीय, 25 से मंजू निर्दलीय, 26 से हर्षित अग्रवाल निर्दलीय, 27 से उषा अग्रवाल भाजपा, 28 से संगीता निर्दलीय, 29 से हेमंत कुमारी भाजपा, 30 से विशाल अग्रवाल निर्दलीय विजय रहे हैं। इसी प्रकार वार्ड संख्या 31 से जितेंद्र सिंह निर्दलीय, 32 से मुरारी लाल सैनी निर्दलीय, 33 से विशाल सिंह निर्दलीय, 34 से सुमित्रा शर्मा भाजपा तथा वार्ड संख्या 35 से उर्मिला धाकड़ भाजपा विजय रहे हैं।