रिटायर्ड कर्मचारी के साथ हुई थी 4 लाख से अधिक की सायबर ठगी। मुरैना पुलिस ने वापस कराई रकम👇
दिनांक 29.04.26 को फरियादी बनवारीलाल शर्मा निवासी हासाई रोड जौरी द्वारा शिकायत की गई कि मैं सिंचाई विभाग का एक सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी हूँ, मेरे बैंक खाते से ₹4,13,594 / के लगभग 15 ट्रांजैक्शनों द्वारा साइबर फ्रॉड के माध्यम से बिना मेरी अनुमति के कर लिया गया है। शिकायत प्राप्त होने पर उनि. अभिषेक जादौन, प्रभारी सायबर सैल मुरैना द्वारा आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं ऑनलाइन ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म से समन्वय स्थापित किया गया। पुलिस की सक्रियता, तकनीकी दक्षता एवं सतत् प्रयासों के परिणामस्वरूप आवेदक की ठगी गई ₹4,13,594 / की राशि सफलतापूर्वक फरियादी को वापस दिलाई गई।