
ढाणी में आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख
बीकानेर। बीकानेर जिले में नोखा उपखंड के पांचू क्षेत्र के दावा गांव की रोही में बुधवार को एक ढाणी में अचानक आग लग गई। आग से ढाणी में रखा घरेलू सामान, बिस्तर सहित अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गई। घटना में पीड़ित किसान को
भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार पीड़ित किसान भवनलाल पुत्र हूताराम
भामू की ढाणी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर
में रखा गृहस्ती का सामान इसकी चपेट में आ गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयासों से आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग आसपास फैलने से रुक गई और बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलने पर सरपंच मंदीराम चाहेलिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
साथ ही प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई।
इस दौरान अशोक कुमार शर्मा, हनुमान सिंह खींची, श्रवण सोनी, प्रहलाद शर्मा, जीवन राम भादु, रामू राम, अर्जुन राम तंवर, जेठाराम नैन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।