
खेसर मुख बाजार में प्रखंड कृषि पदाधिकारी फुल्लीडुमर के द्वारा खाद दुकान का किया औचक निरीक्षण।
बिहार/बांका। जिला पदाधिकारी बांका एवं जिला कृषि पदाधिकारी बांका दिए गए निर्देश के आलोक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी फुल्लीडुमर रुची भारतीय के द्धारा प्रखंड क्षेत्र के खेसर मुख्य बाजार में भगत कृषि केंद्र खेसर प्रोपराइटर सुबोध भगत, भगत कृषि भंडार खेसर दुकानदार विनोद कुमार भगत, बिहार सीट्स एंड फर्टिलाइजर दुकानदार अशोक कुमार सिंह इन तमाम दुकानों का कृषि पदाधिकारी रुचि भारती फुली डूंगर के द्वारा औचक निरीक्षण करते हुए गोदाम के साथ-साथ सभी प्रकार की संचिकाएं की जांच की गई जांच के क्रम में रुची भारतीय कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि भगत कृषि केंद्र खेसर यूरिया डीएपी उपलब्ध नहीं था एन पी के ,और फास्फेट उपलब्ध था , वहीं भगत कृषि भंडार में डीएपी, यूरिया,पोटास ,एन पी के उपलब्ध था , वहीं बिहार सिडस एनड फर्टिलाइजर दुकानदार अशोक कुमार सिंह के दुकान में यूरिया,डीएपी उपलब्ध नहीं था सिर्फ पोटास पाया गया ।सभी दुकानदारों का दुकानों का निरीक्षण के दोरान उचित पाया गया कुछ ग्राहको से पुछने पर उचित मूल्य पर खाद देने की बात बताई गयी।