तिरंगा पानी में डूब रहा था… उसे बचाने 22 साल का शोएब गंगा में उतर गया,लेकिन फिर कभी लौटकर नहीं आया! 💔
चंदौली के बड़गावा गांव में 22 वर्षीय शोएब अहमद उर्फ सुब्बू की गंगा में डूबने से दर्दनाक मौ"त हो गई,बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को गांव के एक बच्चे ने गंगा के रेतीले इलाके में तिरंगा फहराया था......!
जलस्तर बढ़ने से वह जगह पानी में डूब गई और तिरंगा तेज धारा के बीच फंस गया,तिरंगे को सम्मानपूर्वक बाहर निकालने के लिए सोहेब गंगा में उतर गया,तेज बहाव में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा.......!
दोस्तों ने बचाने की कोशिश की,लेकिन सफल नहीं हो सके,बाद में ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और सैदपुर अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया,सोहेब बीए का छात्र और दो भाइयों में छोटा था......!
बेटे की मौत से मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है,एक परिवार ने अपना जवान बेटा खो दिया,लेकिन तिरंगे की आन के लिए सोहेब का जज्बा पूरे गांव के दिल में हमेशा जिंदा रहेगा.......!
सोहेब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, तिरंगे की शान के लिए उसके साहस को सलाम.....!
#चंदौली #Chandauli