
🚨 जसवंतनगर में गैस कनेक्शन ट्रांसफर होने से मचा हड़कंप! अब सिलेंडर लेने 10 से 35 किमी दूर जाना पड़ेगा?
😟 मोबाइल पर मैसेज आते ही परेशान हुए उपभोक्ता, एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी नहीं मिल रहा संतोषजनक जवाब।
जसवंतनगर की इंडेन गैस एजेंसी के कई उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन अचानक दूसरी एजेंसियों पर स्थानांतरित किए जाने की जानकारी सामने आई है। उपभोक्ताओं के मुताबिक, उनके कनेक्शन सैफई, जसोहन, करहल, बरालोकपुर और इटावा सहित अन्य स्थानों की एजेंसियों से जोड़ने के संदेश मिले हैं।
❓ उपभोक्ताओं का सवाल है कि जब घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है, तो उन्हें इतनी दूर की एजेंसियों से क्यों जोड़ा जा रहा है?
📢 एजेंसी संचालक अविनाश कुमार के मुताबिक, कनेक्शन ट्रांसफर की प्रक्रिया नोएडा स्थित हेड ऑफिस से हो रही है। वहीं, पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र सागर ने कहा कि शिकायत मिलने पर उपभोक्ता पूर्ति कार्यालय में प्रार्थना पत्र दें, ताकि कार्रवाई की जा सके।
💬 आपके गैस कनेक्शन का भी एजेंसी बदलने का मैसेज आया है? कमेंट में बताएं।
📍 जसवंतनगर, इटावा (उत्तर प्रदेश)
🙏 क्षेत्र की खबरें और विज्ञापन के लिए डीपीएस चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
#DPSChannel #Jaswantnagar #Etawah #गैसकनेक्शन #जनसमस्या