बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए स्थानांतरण से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. राज्य में शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल नवंबर के दूसरे सप्ताह में दोबारा खोला जाएगा. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को गोपालगंज में आयोजित प्रबुद्ध मतदाता संवाद कार्यक्रम के दौरान इसकी जानकारी दी