पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में क्लस्टर स्तरीय ‘राष्ट्रीय एकता पर्व का आयोजन 17 को
..
भोपाल संकुल के 10 केंद्रीय विद्यालय ऑनलाइन माध्यम से होंगे शामिल, विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, ‘विविधता में एकता’ की भावना तथा राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय विदिशा में सोमवार 17 अगस्त को क्लस्टर स्तरीय ‘राष्ट्रीय एकता पर्व 2026 का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन की रूपरेखा एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भोपाल संकुल के 10 केंद्रीय विद्यालय ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता करेंगे।
राष्ट्रीय एकता पर्व विद्यार्थियों को देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं, लोक कला, भाषा, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक विरासत को समझने तथा उसे रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समरसता, पारस्परिक सम्मान और देश की विविध विरासत के प्रति गौरव की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश भी दिया जाएगा कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी विविध संस्कृतियों, भाषाओं, परंपराओं और जीवनशैलियों के बीच विद्यमान एकता में निहित है। केंद्रीय विद्यालय विदिशा द्वारा इस आयोजन को विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी और यादगार बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। ऑनलाइन माध्यम से होने वाले क्लस्टर स्तरीय आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी और शिक्षक सहभागिता करेंगे तथा अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता को प्रदर्शित करेंगे।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम की व्यापक कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया है, ताकि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता के इस महत्वपूर्ण संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम विवरण के संदर्भ में संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार क्लस्टर स्तरीय ‘राष्ट्रीय एकता पर्व 2026’
आयोजक: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय विदिशा 17 अगस्त की प्रातः 9 बजे से आनलाइन के माध्यम से आयोजित किया गया है जिसमें भोपाल संकुल के 10 विद्यालय सहभागिता निभाएंगे। #vidisha