दरिगांव के अवनीश कुमार बने श्रम प्रवर्तन अधिकारी, 70वीं बीपीएससी में पाई सफलता
रोहतास जिले के दरिगांव निवासी अवनीश कुमार ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर श्रम प्रवर्तन अधिकारी (Labour Enforcement Officer) पद पर चयनित होकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अवनीश कुमार, बिपिन बिहारी सिंह एवं बेबी सिंह के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता से परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। जैसे ही उनके चयन की सूचना मिली, शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। अवनीश की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। उनकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का ही परिणाम है कि उन्होंने प्रतिष्ठित बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रशासनिक सेवा में स्थान बनाया। ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता से जिले के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।