Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

बिहार में नई सरकार बनने के बाद स्कूलों में पेंट करने का ट्रेनिंग देते शिक्षक..... रोहतास जिले के कोचस प्रखंड क्षेत्र के...

Kargahar, Rohtas | May 22, 2026

MORE NEWS

बड़ी खबर पटना से आ रही है। इस वक्त 

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष फिर बने आलोक कुमार सिंह

पटना। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठनात्मक चुनाव में आज दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह को एक बार फिर बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पटना में आयोजित पार्टी के संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष Upendra Kushwaha ने स्वयं उनके नाम की घोषणा की। आलोक कुमार सिंह वर्तमान में भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे और संगठन ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के साथ ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार में अपने संगठन को और मजबूत करेगी तथा आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उनकी पुनर्नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बता दे कि आलोक कुमार सिंह दिनारा से आरएम के विधायक हैं। Alok Singh  Alok Kumar Singh

बड़ी खबर पटना से आ रही है। इस वक्त राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष फिर बने आलोक कुमार सिंह पटना। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठनात्मक चुनाव में आज दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह को एक बार फिर बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पटना में आयोजित पार्टी के संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष Upendra Kushwaha ने स्वयं उनके नाम की घोषणा की। आलोक कुमार सिंह वर्तमान में भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे और संगठन ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के साथ ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार में अपने संगठन को और मजबूत करेगी तथा आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उनकी पुनर्नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बता दे कि आलोक कुमार सिंह दिनारा से आरएम के विधायक हैं। Alok Singh Alok Kumar Singh

Kargahar, Rohtas | Jun 7, 2026

पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर आलोक कुमार सिंह ने जताया आभार

 राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठनात्मक चुनाव में लगातार दूसरी बार बिहार प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने पार्टी नेतृत्व, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी संगठन के सभी साथियों के विश्वास, समर्थन और अथक परिश्रम का परिणाम है। आलोक कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण तथा संगठन के प्रति निष्ठा ही राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मिली इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाएगा तथा समाज के हर वर्ग की समस्याओं और मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और एकजुटता से राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Upendra Kushwaha सहित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्नेह एवं विश्वास उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सभी का हृदय से धन्यवाद देते हुए संगठन हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। Alok Singh  Rashtriya Lok Morcha-RLM Snehlata Kushwaha Alok Kumar Singh

पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर आलोक कुमार सिंह ने जताया आभार राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठनात्मक चुनाव में लगातार दूसरी बार बिहार प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने पार्टी नेतृत्व, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी संगठन के सभी साथियों के विश्वास, समर्थन और अथक परिश्रम का परिणाम है। आलोक कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण तथा संगठन के प्रति निष्ठा ही राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मिली इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाएगा तथा समाज के हर वर्ग की समस्याओं और मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और एकजुटता से राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Upendra Kushwaha सहित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्नेह एवं विश्वास उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सभी का हृदय से धन्यवाद देते हुए संगठन हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। Alok Singh Rashtriya Lok Morcha-RLM Snehlata Kushwaha Alok Kumar Singh

Kargahar, Rohtas | Jun 7, 2026

सासाराम विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने मंत्री दीपक प्रकाश की MLC सीट को लेकर कहा कि अभी 8 जून तक समय है। उन्होंने संकेत दिया कि दीपक प्रकाश के विधान परिषद पहुंचने को लेकर अभी संभावनाएं बनी हुई हैं।
गौरतलब है कि एनडीए की घोषित एमएलसी उम्मीदवारों की सूची में दीपक प्रकाश का नाम शामिल नहीं है। संवैधानिक प्रावधानों के तहत मंत्री बनने के छह माह के भीतर उन्हें विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना आवश्यक है।

सासाराम विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने मंत्री दीपक प्रकाश की MLC सीट को लेकर कहा कि अभी 8 जून तक समय है। उन्होंने संकेत दिया कि दीपक प्रकाश के विधान परिषद पहुंचने को लेकर अभी संभावनाएं बनी हुई हैं। गौरतलब है कि एनडीए की घोषित एमएलसी उम्मीदवारों की सूची में दीपक प्रकाश का नाम शामिल नहीं है। संवैधानिक प्रावधानों के तहत मंत्री बनने के छह माह के भीतर उन्हें विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना आवश्यक है।

Kargahar, Rohtas | Jun 6, 2026

1857 विद्रोह के महान योद्धा शहीद निशान सिंह की शहादत दिवस के पूर्व संध्या पर शनिवार को सासाराम में भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। सबसे पहले करगहर मोड़ स्थित शहीद निशान सिंह की प्रतिमा एवं गौरक्षणी स्थित शहीद स्थल पर स्थित स्तंभ पर पत्रकार नरेंद्र सिंह एवं सामाजिक कार्यकताओं ने फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद पायलट बाबा धाम स्थित वीर कुंवर सिंह सभागार में बाबू निशान सिंह के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय 1857 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम बलिदान रहे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद लोकसभा अरुण कुमार सिंह, सासाराम विधायक स्नेहलता कुशवाहा, करगहर विधायक वशिष्ठ सिंह, पूर्व विधायक ललन पासवान, महिला आइकॉन मधु उपाध्याय, पूर्व जिप अध्यक्ष प्रमिला सिंह, शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह ने किया। जबकि संचालन नरेंद्र सिंह ने किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के साथी शहीद निशान सिंह देश के उन निष्ठावान देशभक्तों में से एक हैं जिन्होंने 1857 के विद्रोह में पूरे शाहाबाद क्षेत्र में लड़ते हुए अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिये थे। 

#rohtasnews

1857 विद्रोह के महान योद्धा शहीद निशान सिंह की शहादत दिवस के पूर्व संध्या पर शनिवार को सासाराम में भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। सबसे पहले करगहर मोड़ स्थित शहीद निशान सिंह की प्रतिमा एवं गौरक्षणी स्थित शहीद स्थल पर स्थित स्तंभ पर पत्रकार नरेंद्र सिंह एवं सामाजिक कार्यकताओं ने फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद पायलट बाबा धाम स्थित वीर कुंवर सिंह सभागार में बाबू निशान सिंह के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय 1857 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम बलिदान रहे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद लोकसभा अरुण कुमार सिंह, सासाराम विधायक स्नेहलता कुशवाहा, करगहर विधायक वशिष्ठ सिंह, पूर्व विधायक ललन पासवान, महिला आइकॉन मधु उपाध्याय, पूर्व जिप अध्यक्ष प्रमिला सिंह, शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह ने किया। जबकि संचालन नरेंद्र सिंह ने किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के साथी शहीद निशान सिंह देश के उन निष्ठावान देशभक्तों में से एक हैं जिन्होंने 1857 के विद्रोह में पूरे शाहाबाद क्षेत्र में लड़ते हुए अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिये थे। #rohtasnews

Kargahar, Rohtas | Jun 6, 2026

रोहतास के डिहरी में वीरता दिवस की भव्य तैयारी,1857 के नायक बाबू निशांन सिंह को दी जाएगी श्रद्धांजलि...

रोहतास के डिहरी में वीरता दिवस की भव्य तैयारी,1857 के नायक बाबू निशांन सिंह को दी जाएगी श्रद्धांजलि...

Kargahar, Rohtas | Jun 6, 2026