पट्टी में युवा पत्रकार के निधन पर रामलीला स्थगित, 10 नवंबर को शोक सभा
10 नवंबर को शाम 7 बजे रायपुर रोड पर शोक सभा
#प्रतापगढ़। नगर के युवा पत्रकार रोहित जायसवाल के आकस्मिक निधन से पूरा पत्रकार जगत और नगर में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद श्री हनुमान रामलीला समिति, रायपुर रोड, पट्टी ने बड़ा निर्णय लेते हुए चल रही रामलीला को स्थगित कर दिया है। समिति के अध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह, प्रबंधक बृजेश सिंह और महामंत्री प्रिन्स बरनवाल ने बताया कि रोहित जायसवाल समिति परिवार के सदस्य थे। उनके जाने से सभी का मन व्यथित है। ऐसी दुखद स्थिति में रामलीला का मंचन करना उचित नहीं है। महामंत्री प्रिन्स बरनवाल ने जानकारी दी कि दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए 10 नवंबर को शाम 7 बजे रायपुर रोड पर शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। समिति ने सभी नगरवासियों और क्षेत्रवासियों से शोक सभा में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
#pratapgarhup72 #pratapgarh #pratapgarhnews #rohitjaiswal