सीएमएस डॉ. बृजेश डोभाल के ट्रांसफर के विरोध में नागरिक मंच टिहरी व व्यापार मंडल बौराड़ी ने सीएमओ को सौंपा पत्र
टिहरी। सीएमएस डॉ. बृजेश डोभाल के स्थानांतरण को रोकने की मांग को लेकर नागरिक मंच टिहरी एवं व्यापार मंडल बौराड़ी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), टिहरी को पत्र सौंपा।
दोनों संगठनों ने डॉ. बृजेश डोभाल को टिहरी से न हटाने की मांग की। उन्होंने मौखिक रूप से भी स्पष्ट किया कि यदि डॉ. बृजेश डोभाल को हटाया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
संगठनों का कहना है कि टिहरी को ऐसा सीएमएस दोबारा नहीं मिल पाएगा।
A1 News Uttarakhand DM Tehri Pushkar Singh Dhami Subodh Uniyal