
सिहोरा पुलिस ने शुक्रवार को नगर के वार्ड नंबर एक मनसकरा में अवैध कच्ची शराब बनाने वाले ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 10 लीटर से ज्यादा कच्ची शराब जब्त की।
साथ ही, मौके पर दो अवैध शराब की भट्टियां तोड़ीं और करीब 100 किलो महुआ लाहन नष्ट किया। कार्रवाई में तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस टीम ने घरों के पीछे लगी दो अवैध शराब की भट्टियों को मौके पर ही तोड़ दिया। अलग-अलग जगह प्लास्टिक के गुम्मों में छिपाकर रखा करीब 100 किलो महुआ लाहन जब्त कर नष्ट किया गया। इसके अलावा, 10 लीटर से ज्यादा कच्ची शराब भी जब्त की गई।
थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि मनसकरा में महिलाओं के अवैध कच्ची शराब बनाने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो महिलाओं ने भागने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। जांच में घरों के पीछे शराब की भट्टियां लगी हुई मिलीं, जहां महुआ लाहन से कच्ची शराब बनाई जा रही थी।
पुलिस ने घरों की तलाशी ली तो करीब 10 प्लास्टिक गुम्मों में महुआ लाहन छिपाकर रखा मिला, जिसे जब्त कर मौके पर ही नष्ट किया गया। क्षेत्र में बंदिया समाज के कुछ लोगों के बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाने की बात भी सामने आई है, जिसमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल होती हैं।
#SihoraNews #Sihora #सिहोरा #JabalpurNews #Jabalpur #MadhyaPradesh #MPNews #Manaskara #मनसकरा #IllegalLiquor #अवैधशराब #कच्चीशराब #RawLiquor #LiquorRaid #PoliceAction #पुलिसकार्रवाई #PoliceRaid #महुआलाहन #MahuaLahan #अवैधशराबभट्टी #CrimeNews #CrimeNewsMP #MadhyaPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #LatestNews #MPNewsUpdate #SihoraBreaking #PoliceNews #LocalNews