शौर्य चक्र से सम्मानित कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी क्षेत्र के खुंडियां निवासी वीर सपूत, भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो श्री अमित कुमार राणा का सड़क हादसे में निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
आज प्रदेश ने अपना एक ऐसा वीर योद्धा खो दिया है, जिसने देश की सुरक्षा के लिए अनेक महत्वपूर्ण अभियानों में साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए राष्ट्र की सेवा की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏