
नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर DM-SP ने की समीक्षा बैठक
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने विंध्याचल प्रशासनिक भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले मेले को लेकर अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मंदिर, गंगा घाट, बैरिकेडिंग, पार्किंग, प्रकाश, सफाई, पेयजल, यातायात, चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। गंगा घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग व लाइफ गार्ड की व्यवस्था, महिलाओं के लिए वस्त्र बदलने के स्थान तथा पर्याप्त एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने त्रिकोण मार्ग, अष्टभुजा पहाड़, कालीखोह सहित मेला क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने, सड़कों की मरम्मत और पेयजल के लिए टैंकर व अस्थायी टोटियों की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही विद्युत व्यवस्था की जांच कर अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने पार्किंग स्थलों पर रेट लिस्ट, प्रकाश और शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य करने को कहा। अधिक शुल्क वसूली की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
इसके बाद डीएम और एसपी ने विंध्याचल मंदिर, परिक्रमा पथ और गलियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को मेला शुरू होने से पहले सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
#Mirzapur #Vindhyachal #NavratriMela #MaaVindhyavasini #DMMirzapur #SPMirzapur #Navratri2026 #TodayMirzapur #MirzapurNews