
देहरा में 23 नवंबर को एचआरटीसी के भूतपूर्व सैनिक कर्मचारियों की कार्यकारिणी का होगा गठन
देहरा और संसारपुर टेरेस डिपो के पूर्व सैनिक कर्मचारी होंगे शामिल, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कौशल की अध्यक्षता में होटल अन्नपूर्णा में होगा कार्यक्रम
कांगड़ा लाइव नेटवर्क। देहरा
हाईटेक भूतपूर्व सैनिक संगठन हिमाचल प्रदेश की ओर से 23 नवंबर 2026 को देहरा क्षेत्र में एचआरटीसी के भूतपूर्व सैनिक कर्मचारियों की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के देहरा डिपो और संसारपुर टेरेस डिपो में कार्यरत रहे भूतपूर्व सैनिक कर्मचारी भाग लेंगे।
यह कार्यक्रम देहरा टीएनसी के समीप होटल अन्नपूर्णा में आयोजित होगा। संगठन की इस कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कौशल करेंगे।
कार्यक्रम में संगठन के ऊना डिपो के प्रधान नरदेव, हरोली डिपो के प्रधान श्याम सिंह, संयुक्त सचिव मदन सिंह डोगरा, लेखपाल सुनील कुमार, जनरल सेक्रेटरी अनिल कुमार, सलाहकार सुनील कुमार और काउंसलर संजीव कुमार सहित सदस्य बिक्रमजीत, विपिन कुमार तथा अन्य पूर्व सैनिक शामिल होंगे।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य एचआरटीसी के देहरा और संसारपुर टेरेस डिपो से जुड़े भूतपूर्व सैनिक कर्मचारियों को संगठनात्मक रूप से एकजुट करना और दोनों डिपो की कार्यकारिणी का गठन करना है।
Kangra, Kangra | Nov 20, 2026