सिरमौर टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन ने आज सर्वसम्मति से फिर से चुना अनिल कुमार वर्मा को प्रधान
=======
पांवटा साहिब : आज सिरमौर टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन के हुए चुनाव में सभी ने सर्वसम्मति से अनिल कुमार वर्मा को फिर से दो साल के लिए प्रधान चुन लिया है।
इस मौके अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि जल्दी ही कार्यकारणी का विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर देश की आवाज न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह टैक्सी चालकों के हितों के लिए काम करते रहेंगे। इस समय पांवटा साहिब के टैक्सी को कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है। पांवटा से कम रेट पर सवारियों को लाने जाने वाले एजेंट यहां पर सक्रिय है। जिस कारण पांवटा साहिब के टैक्सी चालकों का धंधा चौपट रहा है। उनको भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।अब तो हालात ये है कि टैक्सी के टैक्स चुकाने में भी दिक्कत आ रही है। इसलिए सरकार को इस मामले में आवश्यक कार्यवाही करनी चाहिए।
#टैक्सी