सेक्टर-4 नगर निगम कार्यालय का मेयर शाम लाल बंसल ने किया औचक निरीक्षण
पंचकूला। मेयर शाम लाल बंसल ने आज सेक्टर-4 स्थित नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने Property ID Office सहित कार्यालय की साफ-सफाई और रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मेयर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता को किसी भी कार्य के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
शाम लाल बंसल ने कहा कि नगर निगम की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता, बेहतर कार्यप्रणाली और नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में गंभीरता से कार्य करने को कहा।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia