स्वतंत्रता दिवस समारोह: खेरवाड़ा उपखंड स्तर पर 34 विभूतियां सम्मानित, राजस्थान पत्रिका संवाददाता मनीष पंचाल भी हुए सम्मानित
खेरवाड़ा. 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उपखंड स्तरीय समारोह राउमावि के खेल मैदान में हुआ। समारोह में एमबीसी बैंड के साथ परेड की गई। उत्कृष्ट कार्य के लिए 34 विभूतियों का सम्मान किया गया। इस दौरान पत्रकारिता में श्रेष्ठ कार्य के लिए राजस्थान पत्रिका संवाददाता मनीष पंचाल और समाज सेवा के लिए पारस जैन का सम्मान किया गया। इनके साथ ही विभिन्न विभूतियों का सम्मान हुआ।