बड़ी राजनीतिक खबर
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में राहुल गांधी ने अपने 2018 के झाबुआ चुनावी भाषण को लेकर लिखित में खेद व्यक्त किया है।
यह मामला केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान द्वारा दायर मानहानि केस से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, राहुल गांधी ने चुनावी सभा में पनामा पेपर्स प्रकरण का जिक्र करते हुए कार्तिकेय का नाम लिया था, जिससे उनकी और उनके परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।
अब राहुल गांधी की ओर से हाई कोर्ट में दिए गए आवेदन को लेकर प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।
आपकी राय क्या है? कमेंट में बताइए।
#MadhyaPradesh #Politics #NewsUpdate