48 घंटे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
छतरपुर | बड़ा मलहरा
थाना बड़ा मलहरा पुलिस ने ग्राम कर्री से चोरी हुए पावरट्रैक ट्रैक्टर एवं ट्रॉली की चोरी का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमत का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया है।
📌 गिरफ्तार आरोपी:
▪️ विश्वजीत उर्फ बड़े राजा, निवासी टहनगा
▪️ निल्लू उर्फ नीलेश लोधी, निवासी ग्राम कर्री
बताया गया कि 24 जून को फरियादी सुनील अवस्थी की शिकायत पर थाना बड़ा मलहरा में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर सूचना एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले, एसडीओपी रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
👉 बुंदे