Public App Logo
रोहतक पुलिस ने 5 ग्राम 20 मिलीग्राम एमडीएमए नशीला पदार्थ बरामद के मामले मे शामिल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार संक्षिप्त हालातः- रोहतक पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने एमडीएमए नशीला पदार्थ बरामद के मामले मे शामिल रहा आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ उप.नि. जयबीर के नेतृत्व मे एसडीयू की टीम ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये आई.एम टी एरिया नजदीक नोबल अस्पताल टी प्वाइट के पास से इन्द्रा कालोनी निवासी दीपक पुत्र रोहताश निवासी इन्द्रा कालोनी को काबु किया गया। नियमानुसार तलाशी लेने पर दीपक के पास 5 ग्राम 20 मिलीग्राम एमडीएम बरामद हुआ।आरोपी के खिलाफ थाना आई.एम.टी मे एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत अभियोग संख्या 200/2026 अकिंत कर गिरफ्तार किया गया है। - Uklana News