#saharsazila: पतरघट थाना क्षेत्र अंतर्गत सौर बाजार-पतरघट मुख्य सड़क मार्ग पर कपसिया बस्ती के समीप शीतलपट्टी पुल के पास गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने एक मक्का व्यवसायी से पांच लाख रुपये नगद से भरा बैग छीन लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पतरघट थानाध्यक्ष शशि कुमार, पस्तपार थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
Kahara, Saharsa | Jun 25, 2026