Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

सिविल अस्पताल जौरा में ब्लड स्टोरेज यूनिट का शुभारंभ आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी रक्त उपलब्धता की सुविधा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में सिविल अस्पताल जौरा में ब्लड स्टोरेज यूनिट का शुभारंभ किया गया। यह महत्वपूर्ण सुविधा कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पद्मेश उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुभा माहेश्वरी के विशेष प्रयासों से प्रारंभ की गई है। ब्लड स्टोरेज यूनिट के संचालन से अब जौरा एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों, गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना पीड़ितों तथा अन्य आपातकालीन मामलों में रक्त की उपलब्धता के लिए जिला अस्पताल अथवा अन्य बड़े स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भरता कम होगी। यह सुविधा क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर ही त्वरित, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। ब्लड स्टोरेज यूनिट के शुभारंभ अवसर पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुभा माहेश्वरी ने कहा कि यह सुविधा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध होना कई बार मरीज के जीवन की रक्षा के लिए निर्णायक सिद्ध होता है। इस यूनिट के माध्यम से निर्धारित मानकों के अनुरूप रक्त का सुरक्षित भंडारण किया जाएगा तथा चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार मरीजों को समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सुविधा के प्रारंभ होने से जौरा क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा तथा आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और अधिक प्रभावी बन सकेगी। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.बी. शर्मा, डॉ. कुशवेंद्र सिंह सिकरवार, डॉ. अमित चौधरी, लैब तकनीशियन श्री अनिल जाटव सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। - #morena2026 #Morena #JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh #MadhyaPradesh

Morena, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

MORE NEWS

दिल्ली की और जाने वाले रास्ते पर हुआ हादसा तेज़ रफ़्तार ट्रक दूसरे ट्रक में जा घुसा

दिल्ली की और जाने वाले रास्ते पर हुआ हादसा तेज़ रफ़्तार ट्रक दूसरे ट्रक में जा घुसा

Morena Nagar, Morena | Jun 28, 2026

सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने रविवार को जिला चिकित्सालय मुरैना पहुंचकर नवजात एवं पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।

सांसद श्री तोमर ने गोलू, मोलू और लाली को पोलियोरोधी दवा पिलाते हुए अभिभावकों से अपने सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय पर पोलियोरोधी दवा पिलाकर ही उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सकता है तथा पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.पी. श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 #MadhyaPradesh #Morena #morena2026 #JansamparkMP

सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने रविवार को जिला चिकित्सालय मुरैना पहुंचकर नवजात एवं पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। सांसद श्री तोमर ने गोलू, मोलू और लाली को पोलियोरोधी दवा पिलाते हुए अभिभावकों से अपने सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय पर पोलियोरोधी दवा पिलाकर ही उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सकता है तथा पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.पी. श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #MadhyaPradesh #Morena #morena2026 #JansamparkMP

Morena, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

सेफ क्लिक अभियान के पांचवें दिन मुरैना की ग्राम पंचायतों में लगी साइबर चौपाल
मुरैना, 
मुरैना जिले में चलाए जा रहे "सेफ क्लिक" साइबर सुरक्षा अभियान के पांचवें दिन विभिन्न थाना क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में साइबर चौपाल का आयोजन किया गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, क्यूआर कोड फ्रॉड, ओटीपी, बैंक खाता एवं एटीएम कार्ड की जानकारी किसी से साझा न करने, यूपीआई पिन सुरक्षित रखने तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में जागरूक किया गया।
साथ ही ग्रामीणों को साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई। अभियान का उद्देश्य आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक कर साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना है।

सेफ क्लिक अभियान के पांचवें दिन मुरैना की ग्राम पंचायतों में लगी साइबर चौपाल मुरैना, मुरैना जिले में चलाए जा रहे "सेफ क्लिक" साइबर सुरक्षा अभियान के पांचवें दिन विभिन्न थाना क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में साइबर चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, क्यूआर कोड फ्रॉड, ओटीपी, बैंक खाता एवं एटीएम कार्ड की जानकारी किसी से साझा न करने, यूपीआई पिन सुरक्षित रखने तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही ग्रामीणों को साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई। अभियान का उद्देश्य आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक कर साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना है।

Morena Nagar, Morena | Jun 28, 2026

मुरैना।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सेफ क्लिक अभियान 2.0 के अंतर्गत माता बसैया थाना पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत दतहरा एवं माता बसैया में ग्रामीणों के साथ संवाद कर उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP, बैंक खाते की जानकारी, ATM/डेबिट कार्ड विवरण एवं UPI PIN किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी। साथ ही संदिग्ध कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा सभी से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और दूसरों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।

मुरैना। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सेफ क्लिक अभियान 2.0 के अंतर्गत माता बसैया थाना पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत दतहरा एवं माता बसैया में ग्रामीणों के साथ संवाद कर उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP, बैंक खाते की जानकारी, ATM/डेबिट कार्ड विवरण एवं UPI PIN किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी। साथ ही संदिग्ध कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा सभी से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और दूसरों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।

Morena Nagar, Morena | Jun 28, 2026

मुरैना पुलिस की कोर्ट कार्यप्रणाली पर सख्ती, एसपी ने कोर्ट मोहर्रिरों और कोर्ट मुंशियों को दिए अहम निर्देश
मुरैना। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम में माननीय न्यायालयों में कार्यरत कोर्ट मोहर्रिरों और कोर्ट मुंशियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य न्यायालयीन कार्यों में तेजी, समन-वारंट की समय पर तामील और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना रहा।
बैठक में एसपी ने निर्देश दिए कि समन और वारंट जारी करते समय संबंधित व्यक्ति का पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर तथा जमानतदारों का विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए, ताकि तामीली में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि अधूरे पते और गलत जानकारी के कारण समन-वारंट की तामीली प्रभावित होती है।
एसपी ने कोर्ट मोहर्रिरों और कोर्ट मुंशियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रतिदिन की कार्रवाई साझा करने तथा उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालय से प्राप्त सभी नोटिस और वारंट समय-सीमा में तामील कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी नोटिस या वारंट बिना तामीली के लंबित नहीं रहना चाहिए।
बैठक में पुराने लंबित मामलों, जेल में बंद आरोपियों से संबंधित प्रकरणों तथा चिन्हित अपराधों की प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही ई-समन प्रणाली और सीसीटीएनएस पर समय पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने न्यायालयों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सभी कर्मचारियों को निर्धारित वर्दी में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की समझाइश दी। बैठक में 38 कोर्ट मोहर्रिर, 27 कोर्ट मुंशी सहित कोर्ट सेल एवं डीपीओ शाखा के अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुरैना पुलिस की कोर्ट कार्यप्रणाली पर सख्ती, एसपी ने कोर्ट मोहर्रिरों और कोर्ट मुंशियों को दिए अहम निर्देश मुरैना। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम में माननीय न्यायालयों में कार्यरत कोर्ट मोहर्रिरों और कोर्ट मुंशियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य न्यायालयीन कार्यों में तेजी, समन-वारंट की समय पर तामील और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना रहा। बैठक में एसपी ने निर्देश दिए कि समन और वारंट जारी करते समय संबंधित व्यक्ति का पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर तथा जमानतदारों का विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए, ताकि तामीली में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि अधूरे पते और गलत जानकारी के कारण समन-वारंट की तामीली प्रभावित होती है। एसपी ने कोर्ट मोहर्रिरों और कोर्ट मुंशियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रतिदिन की कार्रवाई साझा करने तथा उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालय से प्राप्त सभी नोटिस और वारंट समय-सीमा में तामील कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी नोटिस या वारंट बिना तामीली के लंबित नहीं रहना चाहिए। बैठक में पुराने लंबित मामलों, जेल में बंद आरोपियों से संबंधित प्रकरणों तथा चिन्हित अपराधों की प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही ई-समन प्रणाली और सीसीटीएनएस पर समय पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने न्यायालयों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सभी कर्मचारियों को निर्धारित वर्दी में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की समझाइश दी। बैठक में 38 कोर्ट मोहर्रिर, 27 कोर्ट मुंशी सहित कोर्ट सेल एवं डीपीओ शाखा के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Morena Nagar, Morena | Jun 28, 2026