सेवानिवृत पुलिस कल्याण संघ जिला लाहुल स्पीति की मासिक बैठक सम्पन्न
पेंशनरों के लंबित पड़े एरियरस को शीघ्र की जाए जारी
लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान भी शीघ्र अती शीघ्र किया जाए
सेवानिवृत पुलिस कल्याण संघ जिला लाहुल स्पीति कि मासिक बैठक प्रधान जगदीश चंद हंस की अध्यक्षता में गॉड निवास ढालपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में सर्व प्रथम कल्याण संघ के सदस्य स्व. टशी नोरबू की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मोन रखा गया। संघ द्वारा पीड़ित परिवार को 10,000 रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। बैठक में सर्व सहमति से पारित किया गया कि 23.11.2026 को स्थापना दिवस पर जिन सदस्यों में 75 वर्ष कि आयु पार क़र ली है
उन सभी को करीब 19-20 सदस्य है उन्हें सम्मानित किया जाए. इसके अतिरिक्त सभी पेंशनरों ने सरकार से पुरजोर अनुरोध किया है कि पेंशनरों के लंबित पड़े एरियरस को शीघ्र जारी करने कि कृपा करे व लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान भी शीघ्र अती शीघ्र किया जाए।
Kullu, Kullu | Sep 9, 2026