नौ दिनों की शक्ति साधना और आस्था के महापर्व शारदीय नवरात्रि का समापन मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्वक हुआ। पूजा पंडालों में महिलाओं द्वारा पारंपरिक ‘सिंदूर खेला’ और महाआरती के बाद सीतापुर नगर में भव्य विसर्जन शोभायात्राएं निकाली गईं। ढोल-नगाड़ों की थाप, उड़ते अबीर-गुलाल और ‘जय माता दी’ के गगनभेदी जयकारों के बीच सड़कों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
नगर भ्रमण के पश्चात प्रतिमाओं का कारवां मांड नदी तट पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से मां जगदंबे की प्रतिमाओं को पवित्र जल में विसर्जित किया गया। जैसे ही मां की प्रतिमाएं जल में समाहित हुईं, श्रद्धालुओं की आंखें छलक आईं। सभी ने हाथ जोड़कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए माता रानी को अंतिम विदाई दी।
#DurgaVisarjan #Navratri #MaaDurga #Ambikapur #Sitapur #SardiyaNavratri #SindoorKhela #Bhakti #FestivalVibes #MandRiver #FatafatNews