
देहरादून में महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी, कल सजेगी 2100 दीपों की महाज्योति।
अग्रवाल समाज, देहरादून के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए आज एक आपातकालीन बैठक संपन्न हुई। बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल और महामंत्री संजय कुमार गर्ग ने बताया कि कल, 10 अक्टूबर 2026 को महाराजा अग्रसेन जी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी यह गौरवमयी उत्सव गांधी रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला (अग्रवाल भवन), देहरादून में पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां आज पूर्ण कर ली गई हैं।
शाम 6:00 बजे से शुरू होंगे मुख्य आकर्षण:
कार्यक्रम की शुरुआत शाम ठीक 6:00 बजे धर्मशाला में स्थापित महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी। इसके पश्चात, पितृ अमावस्या की पावन तिथि के पावन अवसर पर कुलप्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी के सम्मान में 2100 दीपक प्रज्वलित कर महाज्योति प्रकट की जाएगी। महाज्योति के बाद सामूहिक आरती का आयोजन होगा और उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। उत्सव का समापन आकाश को गुंजायमान करती भव्य आतिशबाजी के साथ होगा।
अग्रवाल समाज ने इस पावन और भव्य जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए शहर के सभी माननीय गणमान्य व्यक्तियों, पत्रकारों और आम नागरिकों को सादर आमंत्रित किया है। आज की बैठक में मुख्य रूप से कमलेश अग्रवाल, संजय कुमार गर्ग, आर.सी. गर्ग, आनंद गर्ग, सतीश कंसल, कपिल गुप्ता सहित समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews