
समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का यथा शीघ्र करें निपटान- सीटीएम पीयूष गुप्ता
प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित
यमुनानगर, 1 अक्टूबर- सीटीएम पीयूष गुप्ता ने कहा कि समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को मौके पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास रहे, यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है तब भी उसका समयबद्ध होकर जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित करें।
सीटीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में अब बदलाव किया गया है। अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सीटीएम पीयूष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में 10 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें प्रतापनगर निवासी अतीकुर्र रहमान ने परिवार पहचान पत्र से प्रॉपर्टी कटवाने बारे, यमुनानगर निवासी इजा देवी ने परिवार पहचान पत्र में आय ठीक करवाने बारे, सरावा निवासी चंद्र मोहन ने परिवार पहचान पत्र ठीक करवाने बारे, यमुनानगर निवासी संदीप धीमान ने चांदपुर ऑटो मार्किट के पास नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जा करके जो दुकानें बनी है उनको हटवाने बारे, लेबर कॉलोनी के समस्त निवासियों ने रिहायसी छत पर अवैध रूप से कमर्शियल कार्य करने एवं रेता, बजरी के कारोबार बंद करने बारे, यमुनानगर निवासी चांदनी शुक्ला ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने बारे, तिलक नगर निवासी रामेश्वर नाथ ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने बारे, औरंगाबाद निवासी राज कुमार ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने बारे, पटरी मोहल्ला निवासी मोहिंदर कौर ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने बारे समस्याएं रखी।
आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार ने समाधान शिविर में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बैठक के दौरान 5 मिनट के योग का भी अभ्यास करवाया। नगराधीश पीयूष गुप्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों को बताया कि अपने कार्य के साथ-साथ योग करना भी जोड़ लें ताकि वे स्वस्थ रह सकें और अपने कार्य को कुशलता से कर सके।
इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय के अधीक्षक अनूप कुमार, समाधान शिविर के विशेष सदस्य जगदीश बब्बर व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।