हत्यारोपी पति एवं सास को भीमपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का है आरोप
#बलिया: #दहेज #हत्या के मामले में भीमपुरा #पुलिस ने वांछित आरोपी पति राकेश कुमार यादव और सास इसरावती देवी को #गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों पर दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसकी मौत के मामले में मुकदमा दर्ज था।
गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए भीमपुरा थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने शनिवार को बताया कि दोनों को हत्यारोपी को क्षेत्र के सब्दलपुर चट्टी से करीब 100 मीटर पहले बरौली-सब्दलपुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। जिन्हें विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।
गिरफ्तारी एसपी बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन और सीओ रसड़ा रजनीश कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भीमपुरा रंजीत विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुई।
गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई धर्मवीर यादव, हेड कांस्टेबल मुखई यादव, कांस्टेबल सौरभ तिवारी, महिला आरक्षी शालू भारतीया और महिला आरक्षी मधु गुप्ता शामिल रहीं।