
भारी बारिश में कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर 4 भैंसों की मौत
हरदोई। भारी बारिश के बीच कोथावां ब्लॉक क्षेत्र के पिपरी गांव में देर रात कच्ची दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में मलबे में दबकर चार भैंसों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, राजेन्द्र यादव, निवासी ग्राम पिपरी, ग्राम सभा पिपरी, पोस्ट बेनीगंज, ब्लॉक कोथावां, तहसील संडीला, जिला हरदोई के यहां भारी बारिश के कारण रात में कच्ची दीवार अचानक गिर गई। दीवार के मलबे में चार भैंसें दब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि राजेन्द्र यादव छोटे किसान हैं और पशुपालन के माध्यम से परिवार के भरण-पोषण में सहयोग मिलता था। चार भैंसों की मौत से परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है और उनकी अतिरिक्त आय का एक महत्वपूर्ण साधन भी खत्म हो गया।
📢 प्रशासन से मुआवजे की मांग
परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मांग है कि जिला प्रशासन घटना का तत्काल संज्ञान लेकर नुकसान का आकलन कराए और नियमानुसार शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराए, ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके।
City News 24 Live | हरदोई
#हरदोई #HardoiNews #बारिश #भारीबारिश #पशुहानि #मुआवजा #कोथावां #संडीला #पिपरी #UPNews #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Sep 26, 2026