
आठ वर्षीय बच्चे को थप्पड़ मारने के विवाद में बवाल, घर में घुसकर हमला; दो आरोपी गिरफ्तार #हरदोई। #संडीला कोतवाली क्षेत्र के मलेहरा गांव में एक आठ वर्षीय बच्चे को थप्पड़ मारने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया पीड़ित परिवार का आरोप है कि विरोध करने पर पहले बच्चियों के साथ मारपीट की गई और बाद में कुछ लोग लाठी-डंडों व धारदार हथियारों के साथ घर में घुस आए तथा परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया पुलिस ने इस मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश और मामले की जांच जारी है पीड़ित राकेश कुमार के मुताबिक उनका आठ वर्षीय पुत्र मंदीप गांव में एक फर्नीचर की दुकान के बाहर खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान तौहील ने उसे थप्पड़ मार दिया जब बेटी रोशनी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई बीच-बचाव करने पहुंची दूसरी बेटी रेखा के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई राकेश का आरोप है कि कुछ देर बाद तौहील, तौफीक, जैनुल, राजू और उनके अन्य साथी लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए आरोपियों ने बेटे, दोनों बेटियों और पत्नी के साथ मारपीट की तथा उन्हें घर से बाहर खींचकर पीटा घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया घटना के विरोध में गुरुवार को परिजनों ने घर के सामने सड़क जाम करने का प्रयास किया सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र सिंह ने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त हो गया घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। शेष आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Sadar, Lucknow | Jul 25, 2026

#शिवम_जायसवाल #गोलीकांड में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार। #संडीला पुलिस ने आरोपी साहिल को दबोचा, 21 जुलाई को #बांगरमऊ #बस #स्टैंड पर हुई थी #फायरिंग, इलाज के दौरान #लखनऊ में #शिवम #जायसवाल की हुई थी मौत, पुरानी रंजिश और लेन-देन के विवाद में हुई थी वारदात, मामले में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज है मुकदमा, पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की।
Sadar, Lucknow | Jul 24, 2026

#संडीला में #हल्दीराम_कंपनी पर मजदूरी भुगतान रोकने के आरोप, श्रमिक ने लगाया गिड़गिड़ाने के बाद भी पैसा न मिलने का आरोप*✓...
Bilgram, Hardoi | May 18, 2026
#चौकी से 50 मीटर दूर मेडिकल स्टोर के बाहर से बाइक चोरी, घटना CCTV में कैद #हरदोई। #संडीला कोतवाली क्षेत्र में चोरों के ...
Sadar, Lucknow | Mar 30, 2026
नैनवां: ##संडीला में तालाब से स्कूल तक रास्ते में कीचड़ कीचड़ हों रहा हे आमजन लोग परेशान हो रहे है @@@
Nainwa, Bundi | Sep 11, 2022