
पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास टीलाखेड़ी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
..
वर्ष 2025-26 के लिए पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास, टीलाखेड़ी (विदिशा) में विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। छात्रावास में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहायक संचालक, श्रीमती संगीता जायसवाल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार छात्रावास में प्रवेश के लिए पात्र छात्र निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। छात्रावास में रहने की सुविधा प्राप्त कर विद्यार्थी अपनी शिक्षा को बेहतर वातावरण में जारी रख सकेंगे।
विभाग ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता एवं अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक छात्र सीधे छात्रावास अधीक्षक से संपर्क कर सकते हैं। छात्रावास अधीक्षक के मोबाइल नंबर 9755844219 पर संपर्क कर प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विभाग ने सभी पात्र विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है, ताकि उन्हें छात्रावास की सुविधाओं का लाभ मिल सके। प्रवेश की अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहायक संचालक ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित तिथि के भीतर आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP #vidisha