विदिशा में ग्रीष्मकालीन खेल समर कैंप का सफल समापन, 208 विद्यालयों के 12,497 विद्यार्थियों ने लिया भाग
..
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में सफल रहा समर कैंप, विद्यार्थियों में बढ़ी खेलों के प्रति रुचि
..
खेल, संस्कृति और जागरूकता का संगम बना विदिशा का ग्रीष्मकालीन समर कैंप
..
जिले के सातों विकासखंडों में गूंजा खेल उत्साह, समर कैंप में हजारों विद्यार्थियों की सहभागिता
..
लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में विदिशा जिले में 1 मई से 1 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन खेल समर कैंप का सफल आयोजन किया गया। जिले के सभी सात विकासखंडों के 208 विद्यालयों में आयोजित इस एक माह के खेल शिविर में लगभग 12,497 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे उनकी खेल प्रतिभा को निखारने और शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा मिला। आयोजन ने विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि और अनुशासन की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विकासखंड वार जानकारी अनुसार विदिशा विकासखंड के 46 विद्यालयों में 2483 विद्यार्थियों ने सहभागिता की है। इसी प्रकार ग्यारसपुर विकासखंड के 23 विद्यालयों के 1730 विद्यार्थियों ने, बासौदा विकासखंड के 35 विद्यालयों के 2043 विद्यार्थियों ने, कुरवाई विकासखंड के 20 विद्यालयों के 1333 विद्यार्थियों ने, लटेरी विकासखंड के 22 विद्यालयों के 1144 विद्यार्थियों ने, लटेरी विकासखंड के 32 विद्यालयों के 1842 विद्यार्थियों ने और सिरोंज विकासखंड के 30 विद्यालयों के 1922 विद्यार्थियों ने समर कैंप में भाग लिया है।
समर कैंप में विद्यालयों में पदस्थ खेल शिक्षकों एवं अतिथि खेल शिक्षकों व विशेषज्ञों को गतिविधि सम्पन्न आमंत्रित कर प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थीयों की अभिरूचि अनुसार राज्य में प्रचलित मान्यता प्राप्त खेलों में से चयनित खेलों को प्रशिक्षण दिया गया कैम्प में पेंटिंग, नृत्य, संगीत एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन व नशामुक्ति, वोट अधिकार, जनगणना आदि की जानकारी दी गई। कैम्प के अंतिम दिवस 01 जून 2026 को समापन कार्यक्रम में पालकों, जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं स्थानी प्रतिनिधि, जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कैम्प में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया।
समर कैम्प : विकासखण्ड ग्यारसपुर -
सम्पूर्ण समर कैम्प आयोजन में प्रतिदिन विद्यार्थियों को स्वल्पाहार, पेयजल व्यवस्था कर योग, खेल, चित्रकला, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कराया गया। समय-समय पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाकर विद्यार्थियों को प्रतिशिक्षित कराया गया। थाना प्रभारी द्वारा ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर में स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने, क्राईम एवं नशा से दूर रहने की सीख दी। कैम्प में सहभागिता करने वाले समस्त विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये।
समर कैम्प : विकासखण्ड बासौदा -
सम्पूर्ण समर कैम्प आयोजन में प्रतिदिन विद्यार्थियों को स्वल्पाहार, पेयजल व्यवस्था कर योग, बेडमिंटन, खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, एथलेटिक्स आदि खेल, चित्रकला, मेहंदी, नृत्य, संगीत एवं
अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कराया गया। नशामुक्ति, वोट अधिकार, जनगणना आदि के संबंध में विद्यार्थीयों एवं विद्यार्थीयों द्वारा परिजनों को अवगत कराया गया। कैम्प में सहभागिता करने वाले समस्त विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गए।
समर कैम्प : विकासखण्ड विदिशा
सम्पूर्ण समर कैम्प आयोजन में प्रतिदिन विद्यार्थियों को स्वल्पाहार, पेयजल व्यवस्था कर योग, व्हालीबॉल, हैण्डबॉल, नेटबाल, खो-खो, कबड्डी, बास्केटबॉल, क्रिकेट, एवं अन्य खेल, चित्रकला, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कराया गया। पर्यावरण के प्रति जागरूक करना, एवं शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा जनगणना के महत्व से विद्यार्थीयों को अवगत कराया गया। कैम्प में सहभागिता करने वाले समस्त विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत
किया गया।
समर कैम्प : विकासखण्ड कुरवाई -
सम्पूर्ण समर कैम्प आयोजन में प्रतिदिन विद्यार्थियों को स्वल्पाहार, पेयजल व्यवस्था कर योग, बेडमिंटन, खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स आदि खेल, चित्रकला, नृत्य, संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कराया गया। समय-समय पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाकर विद्यार्थियों को प्रतिशिक्षित कराया गया। कैम्प में सहभागिता करने वाले समस्त विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र, ट्रॉफी प्रदान किये गए।
समर कैम्प : विकासखण्ड लटेरी -
समर कैम्प के दौरान प्रतिदिन विद्यार्थियों को स्वल्पाहार, पेयजल व्यवस्था कर योग, खेल (व्हालीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स) एवं अन्य खेल, चित्रकला, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक
गतिविधियों का आयोजन कराया गया। पर्यावरण के प्रति जागरूक तथा व्यवसाय पर टिप्पणी कर समस्याओं पर चर्चा।
कैम्प में सहभागिता करने वाले समस्त विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत
किया गया।
समर कैम्प : विकासखण्ड नटेरन -
सम्पूर्ण समर कैम्प आयोजन में प्रतिदिन विद्यार्थियों को स्वल्पाहार, पेयजल व्यवस्था कर योग, खेल, चित्रकला, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कराया गया। समय - समय पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाकर विद्यार्थियों को प्रतिशिक्षित कराया गया। ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर में स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने, क्राईम एवं नशा से दूर रहने तथा जनगणना के महत्व से अवगत कराया। कैम्प में सहभागिता करने वाले समस्त विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये ।
समर कैम्प : विकासखण्ड सिरोंज -
सम्पूर्ण समर कैम्प आयोजन में प्रतिदिन विद्यार्थियों को स्वल्पाहार, पेयजल व्यवस्था कर योग, हॉकी, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, ताइक्वाण्डो, एवं अन्य खेल, चित्रकला, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कराया गया। योग व खेल से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक विकास से विद्यार्थीयों को अवगत कराया गया। कैम्प में सहभागिता करने वाले समस्त विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#समरकैंप #खेल #विदिशा #मध्यप्रदेश #vidisha
31 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026