जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सिरसवास में मनाया गया बावड़ी उत्सव
..
जल संरक्षण और पारंपरिक जल स्रोतों के संवर्धन के उद्देश्य से प्रदेश व्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सिरोंज तहसील के देवपुर सेक्टर स्थित ग्राम सिरसवास में बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था कचनारिया ग्राम विकास शिक्षण समिति, सिरोंज एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के सहयोग से किया गया।
बावड़ी उत्सव के दौरान ग्रामीणों और श्रमदानियों ने बावड़ी की साफ-सफाई कर उसके संरक्षण का संदेश दिया। इसके पश्चात बावड़ी पूजन किया गया तथा रंगोली बनाकर और दीपों से सजाकर जल स्रोत के प्रति सम्मान प्रकट किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मां गंगा की आरती उतारी और जल संरक्षण का संकल्प लिया।
श्रमदान कार्य में ग्राम अबूआ ढाना, सब्दलपुर पिपरिया और सिरसवास की सहयोगी समितियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्थानीय ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजन के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण और सामुदायिक जागरूकता का संदेश दिया गया।
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान #JalGangaSamvardhanAbhiyan #WaterConservation #Vidisha #MadhyaPradesh
29 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026