
राजस्व वसूली में सुस्ती पर डीएम समीर का सख्त रुख, अफसरों में मचा हड़कंप!
आरसी वसूली के लिए हफ्ते में दो दिन विशेष अभियान, 10 बड़े बकायेदारों की सूची होगी तैयार
जालौन। राजस्व वसूली में लापरवाही और लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति पर जिलाधिकारी समीर ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वसूली में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कम वसूली वाले विभागों को तत्काल कार्ययोजना बनाकर तेजी लाने के निर्देश दिए।
समीक्षा में राज्यकर, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, परिवहन, आबकारी और खनिज विभाग की वसूली निर्धारित क्रमिक लक्ष्य से कम मिली। मंडी समितियों और नगर पालिकाओं में भी अपेक्षित राजस्व वसूली न होने पर डीएम ने प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने साफ कहा कि राजस्व वसूली सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने 10 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करने और सभी लंबित आरसी को पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड कराने को कहा।
आरसी वसूली के लिए अब सप्ताह में कम से कम दो दिन विशेष अभियान चलेगा। उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अमीनों की संयुक्त टीमें अभियान चलाकर लंबित वसूली सुनिश्चित करेंगी।
इसके साथ ही एसडीएम को सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने, नगर पालिका क्षेत्रों में नो-बिल्डिंग जोन चिन्हित करने और सरकारी भूमि पर स्पष्ट सूचना बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को अपने तैनाती स्थल पर निवास करते हुए शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पूरी जिम्मेदारी से काम करने को भी कहा गया।
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व राजीव राज, एडीएम नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य, एडीएम न्यायिक, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम रिन्कू सिंह राही सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
#Jalaun #JalaunNews #DMJalaun #JalaunDM #SamirDM #Orai #Kalpi #RevenueRecovery #Rajस्वVasooli #RCRecovery #JalaunAdministration #Collectorate #SDM #Tehsildar #RevenueDepartment #BreakingNews #UPNews #Bundelkhand #JalaunBreaking #DistrictAdministration
Kalpi, Jalaun | Sep 23, 2026