#चित्रकूट
मानिकपुर स्थित ब्रिटिशकालीन थाने में विगत वर्षों की भांति फहराया गया तिरंगा , युवा समाजसेवी एवं पत्रकार अनुज हनुमत ने अपनी टीम के साथ थाने पहुंचकर भारतीय ध्वज फहराया और उन अमर सपूतो और बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी जिन्हें अंग्रेजों ने यातनाएं दी एवं फांसी पर चढ़ा दिया था । अनुज हनुमत के अनुसार यह स्थान 1857 की क्रांति का एक प्रमुख केंद्र था । अंग्रेजो के खिलाफ बगावत करने वाले किसानों और मजदूरों को इस थाने में लाकर यातनाएं और फांसी दी जाती थी । उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक से उक्त स्थान पर ध्वजारोहण किया जाता है । हमारी मांग है कि इस स्थान को शहीद स्थल का दर्जा दिया जाए और जल्द से जल्द शहीद पार्क का निर्माण कराया जाए