
शहीदों की याद में 15 सितंबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, भटगामा मोड़ स्थित शहीद पिन्टू सहनी चौक पर होगा कार्यक्रम।
14 सितंबर 2023 को गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेनीबाद थाना क्षेत्र में भटगावां-मधुर्पट्टी के बीच बागमती नदी में एक भीषण नाव हादसा हुआ था, जिसमें स्कूली बच्चों समेत 13 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी।
इस हादसे में कई स्थानीय युवाओं ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। लोगों की जान बचाने में पत्रकार दिनेश सहनी, आजाद गांधी समेत कई लोग जुटे थे। इसी दौरान ग्राम भटगावां के युवा स्वर्गीय पिंटू कुमार सहनी ने 4 लोगों की जान बचाने के बाद स्वयं अपनी जान दे दी और शहीद हो गए।
समाजसेवी डॉक्टर ब्रह्मांड, डॉक्टर शेखर सुमन समेत अन्य लोगों के अथक प्रयास से भारत के महामहिम राष्ट्रपति के आदेश पर स्वर्गीय पिंटू कुमार सहनी को मरणोपरांत *जीवन रक्षा पदक* से सम्मानित किया गया, जो उनकी माता को प्रदान किया गया। यह पूरे गायघाट और मुजफ्फरपुर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
ग्रामीणों की सहमति से पिछले वर्ष 14 सितंबर 2025 को भटगामा मोड़ का नामकरण *शहीद पिन्टू सहनी चौक* किया गया था।
इसी क्रम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम विवरण:
दिनांक: 15 सितंबर 2026, सोमवार
समय: दोपहर 2:00 बजे से
स्थान: शहीद पिन्टू सहनी चौक, भटगामा मोड़, केवट्सा, गायघाट, मुजफ्फरपुर
आप सभी क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं पत्रकार बंधुओं से आग्रह है कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर नाव हादसे में शहीद हुए सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दें।
#BiharNews #sahidpintusahni #viralreelschallenge District Administration Muzaffarpur
Bihar, India | Sep 10, 2026