चार पंचायतों के ग्राम रक्षा दल सदस्यों को मिला प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
नौहट्टा प्रखंड के उली बनाही पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को ग्राम रक्षा दल महासंघ की ओर से प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उली बनाही, नौहट्टा, तिउरा और तिउरा खुर्द पंचायत के ग्राम रक्षा दल सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार चंद्रवंशी ने की। मौके पर उप प्रमुख रविंदर राम, मुखिया तेतरी देवी, सरपंच पुष्पांजलि देवी, जिला पार्षद सुदामा राम, बीस सूत्री अध्यक्ष दीपक कुमार चौबे, पूर्व उप प्रमुख विनय पासवान, विधायक प्रतिनिधि मिथलेश कुमार रवि समेत कई जनप्रतिनिधि एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। समारोह में चारों पंचायतों के ग्राम रक्षा दल सदस्य एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।
#नौहट्टा #रोहतास #ग्रामरक्षादल #प्रमाणपत्रवितरण #उलीबनाही #तिउरा #तिउराखुर्द #बिहार #रोहतास_न्यूज #अपनारोहतास