एनडीपीएस केस का फरार आरोपी अमेठी में दबोचा गया, बाराबंकी कनेक्शन निकला
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाराबंकी निवासी मोहम्मद बिलाल को पकड़ लिया, जो मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस, गैंगस्टर और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है
#Musafirkhana #NDPSAct #AmethiPolice #CrimeNews
Amethi, Amethi | Jun 6, 2026