बिलासपुर में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश पढ़ा। 13 प्लाटूनों की शानदार परेड, शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान और 50 उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान समारोह के प्रमुख आकर्षण रहे। तिरंगा शपथ के साथ नशामुक्त समाज का संकल्प भी लिया गया।
सुशासन सरकार शहीदों के सम्मान, जनभागीदारी और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #IndependenceDay #Bilaspur #Chhattisgarh #HarGharTiranga