
टेढ़ागाछ बाजार में अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज,105 दुकानदार लोगों की उपस्थिति दर्ज;07 दिन की मोहलत के बाद चलेगा अभियान।
किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय बाजार में वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण को हटाने की दिशा में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को अंचल प्रशासन ने बाजार क्षेत्र के 105 अतिक्रमणकारियों की उपस्थिति दर्ज कराते हुए उन्हें सात दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा।टेढ़ागाछ बाजार और मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर दुकानों के अतिक्रमण के कारण लंबे समय से जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है। प्रतिदिन घंटों तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ एंबुलेंस और स्कूली वाहनों को भी दो से तीन घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। इससे मरीजों, छात्रों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #viralreels #venezuela #newyork #2026Goals
District Kishanganj
Kishanganj Police
Bihar Police
Dilip Jaiswal