
बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17.88 ग्राम चिट्टे के मामले में फॉरवर्ड लिंक से तीसरा आरोपी निखिल कुमार गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत चिट्टा तस्करी के एक मामले में फॉरवर्ड लिंक की जांच करते हुए तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 16 अगस्त 2026 को स्पेशल डिटेक्शन टीम बिलासपुर ने राजेन्द्र कुमार और सुमन कुमार से 17.88 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की थी। इस संबंध में थाना सदर में अभियोग संख्या 200/2026, दिनांक 17.08.2026 के तहत धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बरामद चिट्टे के फॉरवर्ड लिंक को खंगाला। जांच में मोटरसाइकिल के मालिक निखिल कुमार (29) पुत्र स्व. राकेश, निवासी गांव एवं डाकघर टिक्कर, तहसील बल्ह, जिला मंडी की संलिप्तता सामने आई।
पुलिस ने निखिल कुमार को 20 अगस्त 2026 को धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस अब सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लिंक की जांच कर रही है।
#Bilaspur #BilaspurPolice #Chitta #Heroin #NDPSAct #DrugBust #DrugTrafficking #ForwardLinkage #NashaVirodhiAbhiyan #DrugFreeHimachal #HimachalPolice #PoliceAction #CrimeNews #BilaspurNews #Mandi #HimachalNews #HimachalPradesh #UTHimachal #UniqueTodayNews #HPNews #HimachalUpdate #NashaMuktHimachal