खुलासा : अवैध संबंध में हुई थी वासुदेव के राजेश की हत्या
- आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, डीएसपी ने दी जानकारी
बक्सर खबर। वासुदेवा थाना के वासुदेव गांव में आठ नवंबर की रात राजेश सिंह उर्फ सुखारी की हत्या हुई थी। उसका पुलिस ने खुलासा कर लिया है। शनिवार को डुमरांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भास्कर रंजन ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया। अवैध संबंध के कारण राजेश की हत्या हुई। उसका संबंध पड़ोस की मुन्ना सिंह की पुत्री के साथ था। इसकी भनक पिता और पुत्र को लग गई थी। उन लोगों ने पूर्व में भी उसे मना किया गया था। और दिवाली की रात मुन्ना सिंह और उनके पुत्र छठू कुमार ने मिलकर राजेश को मार दिया।
विस्तृत खबर का लिंक नीचे कमेंट बॉक्स में है
#buxar #बक्सर #BuxarNews #buxarjila #buxarkhabar
Buxar, Buxar | Nov 14, 2026