✅ जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत
जिला चिकित्सालय हरदा में आने वाले गंभीर और दिव्यांग मरीजों के सुगम आवागमन के लिए अस्पताल को एक नई व्हीलचेयर दान स्वरूप भेंट की गई है। इस पुनीत कार्य से अस्पताल आने वाले बुजुर्ग और असहाय मरीजों को काफी सहूलियत होगी। यह व्हील चेयर स्व. श्रीमती मनोरमा गोकुलदास अग्रवाल (रतलाम वाले) की पुण्य स्मृति में उनके परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय को दान की गई है। हरदा नगर की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती उषा गोयल ने अग्रवाल परिवार की ओर से यह व्हीलचेयर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह को मरीजों के हित में प्रदान की। श्रीमती गोयल ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#Harda #DistrictHospital
#WheelchairDonation