
राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला कलक्टर ने दिलाई शपथ
सरदार पटेल का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत: जिला कलक्टर
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
जयपुर। भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयन्ती(राष्ट्रीय एकता दिवस) के उपलक्ष्य में शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष जिला कलक्टर संदेश नायक ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के कार्मिको सहित अन्य गणमान्य नागरिको को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। जिला कलक्टर ने बताया की 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में जन्मे वल्लभभाई पटेल का जीवन जीवटता, बुद्धिमता, कठोर अनुशासन एवं व्यवहारिक कुशलता से परिपूर्ण था। उन्होने भारत की आजादी के आंदोलन में न सिर्फ देश को आजाद कराने में अग्रणी भुमिका निभाई बल्कि आजादी के उपरान्त करीब 562 रियासतों में खण्ड-खण्ड बटे भारत के भूभाग को एकता के सूत्र में पिरोने का अभूतपूर्व कार्य किया। उनका जीवन भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस दौरान जिला कलक्टर सहित सीईओ जिला परिषद शुभम भैंसारे, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय मेघराज सिंह मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय देवयानी, अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर शहर उत्तर राजेन्द्र सिंह, सहायक कलक्टर जयपुर प्रथम निधि मीणा, तहसीलदार सुभाषचन्द्र स्वामी, तहसीलदार निर्वाचन कुलदीप, तहसीलदार प्रदीप सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिको ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।