छठ महापर्व के अवसर पर श्री नीम करौली बाबा धाम ट्रस्ट, झारखंड की ओर से रांची के हटनिया तालाब में दो दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान, श्रद्धालुओं के बीच करीब 2100 हनुमान चालीसा की प्रतियों का निःशुल्क वितरण किया गया। वहीं, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लगभग 50 गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया