छठ महापर्व के पहले अनुष्ठान नहाय-खाय के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने राज्य के सभी छठव्रतियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर भगवान भास्कर और छठी मइया से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं, कल्पना सोरेन ने छठ को प्रकृति प्रेम, स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक एकता का पर्व बताया। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
#chhathmahaparv #hemantsoren #kalpanasoren #jharkhand