
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान कल, 682 बूथ पर पिलाई जायेगी दवा
जन जागरूकता के लिए रैली का आयोजन
------
#श्योपुर-/ राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत श्योपुर जिले में शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को 28 जून को दवा पिलाई जायेगी। पल्स पोलियो अभियान तीन दिन तक चलेगा, जिसमें पहले दिन 28 जून को पोलियो बूथ पर बच्चों को दवा पिलाई जायेगी तथा 29 एवं 30 जून को घर-घर जाकर छूट गये बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करते हुए शत प्रतिशत कव्हरेज किया जायेगा।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में पल्स पोलियों अभियान के तहत बच्चों को दवा पिलाने के लिए 682 बूथ बनाये गये है, जिले के 1 लाख 34 हजार 515 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 80 प्रतिशत बच्चों को अभियान के प्रथम दिन बूथ पर ही दवा पिलाये जाने के लिए तैयारियां की गई है, इसके उपरांत पोलियों टीम घर-घर जाकर दवा पिलायेगी।
सीएमएचओ डॉ दिलीप सिकरवार ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में कुल 901 दल गठित किये गये है, जिनमें 682 दल बूथ पर दवा पिलाने का कार्य करेंगे। पहले दिन आगंनवाड़ी केन्द्रों पर बनाये गये पोलियो बूथ पर दवा पिलाई जाएगी, 34 ट्रांजिस्ट टीम बनाई गई है जो तीनो दिन पब्लिक प्लेस जैसे बस स्टेंड, रेल्वे स्टेशन आदि पर दवा पिलाएगी, 10 मोबाइल टीम बनाई गई जो ईंट भट्टे, भवन निर्माण साइड तथा 175 सी टाइप टीम बनाई गई है, जो पहले दिन से ही मजरे टोले यानी छोटे छोटे बस्तियों में जाकर बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करेंगी, इस प्रकार कुल 901 दल में 1802 कर्मचारी कार्य करेंगें। दलों के कार्य के सुपरविजन के लिए 107 सुपरवाईजर नियुक्त किये गए है।
इसी क्रम में आज पुराने अस्पताल परिसर से आशा कार्यकर्त्ता, आगंनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं द्वारा जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ मुकेश मीणा, शहरी नोडल अधिकारी डॉ केएल पचोरिया, स्वास्थ्य विभाग के मीडिया अधिकारी श्री आरबी शाक्य, शिक्षक श्री बुंदु खान, जिला वैक्सीन स्टोर प्रभारी श्री प्रवीण शाक्य, व्हीसीसीएम श्री उपेन्द्र शर्मा, डब्ल्यूएचओ से श्री प्रमोद तिवारी, श्री कमल जाटव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली गई तथा पल्स पोलियों अभियान के तहत शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाने का संदेश दिया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur