
मिर्जापुर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 2500 करोड़ का बैंकिंग कामकाज प्रभावित
मिर्जापुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के तहत मिर्जापुर में सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इंडियन बैंक डंकिनगंज शाखा के सामने सभा कर केंद्र सरकार और वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गई।
UFBU जिला संयोजक सुरेश पांडे ने कहा कि जायज मांगों पर सहमति के बावजूद उन्हें लागू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने PLI योजना में भेदभाव का आरोप लगाते हुए इसे वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
हड़ताल के कारण जिले में क्लियरिंग, जमा-निकासी समेत करीब 2500 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित होने का दावा किया गया। कर्मचारियों ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर विभिन्न बैंकों में भ्रमण किया।
प्रमुख मांगें:
1. पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू हो।
2. PLI योजना में भेदभाव वापस लिया जाए।
3. लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान हो।
4. द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से योजना में संशोधन किया जाए।
#मिर्जापुर #BankStrike #UFBU #बैंकहड़ताल #बैंककर्मी #MirzapurNews #TodayMirzapurNews